June 16, 2024

मजदूरों व श्रमिकों ने विधायक देवेन्द्र बबली से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

0

विधायक बबली ने मांगों एवं समस्याओं को शीघ्र समाधान के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से की बात

टोहाना / 23 फरवरी / न्यू सुपर भारत



विधायक देवेन्द्र सिंह बबली से मंगलवार को उनके निवास स्थान गांव बिढ़ाईखेड़ा में जिला भर से मजदूरों/श्रमिकों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने जायज मांगों को सरकार से पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से फोन के माध्यम से श्रमिकों एवं मजदूरों की मांगों व समस्याओं बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है। सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।


इस मौके पर विधायक देवेन्द्र बबली ने कहा कि गरीब, मजदूरों, श्रमिकों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाता है। उन्होंने एफसीआई, फूड सप्लाई, वेयरहाउस, हैफेड की लेबर, मजदूरों के प्रतिनिधियों की समस्याओं व मांगों के बारे में गहनता से विचार विमर्श किया और शीघ्र समाधान करवाने के लिए हरियााा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से विस्तार से चर्चा की। विधायक ने कहा कि जनता की जायज मांगों को सरकार के माध्यम से पूरा करवाने का उनका ध्येय है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वर्गों के एवं जनता के दुख-सुख में हमेशा तैयार रहेंगे।


प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक, सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे और जनता की सेवा करना वे अपना फर्ज मानते हंै। उन्होंने कहा कि मजदूरों व श्रमिकों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं शुरू की है। उन्होंने प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त कर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मंडियों में किसानों व मजदूरों के लिए 10 रुपये प्रति थाली की दर से भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अटल किसान मजदूर कैंटिन योजना शुरू की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों/बोर्डों/निगमों द्वारा चलाई जा रही सभी आवास योजनाओं को एक छत के नीचे लाने के लिए सभी के लिए आवास विभाग बनाया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई विभाग का गठन किया। उद्योगों में लगे मजदूरों एवं कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने के लिए हरियाणा उद्यम मेमोरेंडम पोर्टल शुरू किया गया है। इस मौके पर रामपाल, सतनाम सिंह, अमृत लाल, भीरा राम, तरसेम सिंह, रामनिवास, वेद प्रकाश सहित मजदूर एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *