May 26, 2024

भगवान परशुराम वीरता को ज्ञान की प्रतिमूर्ति हैं। जिन्होनें मानव को हर चुनौती का सामना सदैव साहस के करने के लिए प्रेरित किया : असीम गोयल

0

अम्बाला / 3 मई / न्यू सुपर भारत

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता को ज्ञान की प्रतिमूर्ति हैं। जिन्होनें मानव को हर चुनौती का सामना सदैव साहस के करने के लिए प्रेरित किया हैं। हमें अपने महापुरूषों के विचारों का अनुसरण करते हुए जीवन में आगे बढऩा चाहिए तथा युवा पीढ़ी को महापुरूषों द्वारा किए गए कार्यो बारे भी जानकारी देनी चाहिए। विधायक आज बलदेव नगर स्थित परशुराम भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे तथा उन्होनें यह अभिव्यक्ति अपने सम्बोधन में कहीं। इससे पहले उन्होंने यहां पर आयोजित सुन्दर कांड पाठ में पूजा अर्चना भी की।

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर शस्त्र और शस्त्र विद्या के महान गुरू परशुराम जयन्ती की व अक्षय तृतीया की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन त्रैतायुग की शुरूआत हुई थी। भगवान परशुराम हमारे समाज की धरोहर है। उन्होंने हमेशा ही अन्याय का विरोध और जरूरतमंद की सेवा की विचार धारा को आगे बढ़ाया हैं।

उन्होनें कहा कि भगवान परशुराम के नाम से ही पराक्रम झलकता है, क्योंकि परशु शब्द पराक्रम और राम शब्द सत्य सनातन का प्रतीक  है। भगवान परशुराम किसी एक समाज के नहीं है बल्कि सभी समाज के पुजनीय है। उनके जीवन से हमें बड़ी शिक्षा मिलती है। उनका लक्ष्य हमेशा निर्बलों की रक्षा करना रहा हैं। आज भी भगवान परशुराम की शिक्षाएं समाज रास्ता दिखा रही हैं। उन्होनें कहा कि आज के समय में हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने समाज के उत्थान और एकजूट होने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि यहां पर जो भगवान परशुराम को जो भवन बनाया जा रहा हैं, उस पर लाखों रूपए की राशि खर्च की गई हैं। ब्राहाण सभा के पदाधिकारियों द्वारा भवन के निर्माण से सम्बधिंत आगे भी जो कार्य बताया जाएगा उसे भी करवाने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर ब्राहाण सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह व तलवार भेंटकर उनका भव्य अभिन्नद भी किया। सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही यहां पर भगवान परशुराम का सुन्दर भवन बनाने का काम किया जा रहा हैं।

इस मौके पर पार्षद मनीष आन्नद मन्नी, चन्द्र मोहन फौजी, हरजिन्द्र ज्योति, संजीव प्रसार, सुशील रान्याल, केवल कृष्ण, सुनील कुमार, संदीप बक्शी, राजेश गोयल, अनिल गुप्ता के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *