May 26, 2024

जज बी.एस. वालिया ने की अदालतों में चल रही न्याय प्रक्रिया की गतिविधियों की जानकारी हासिल

0

अम्बाला / 24 मार्च / न्यू सुपर भारत

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं अम्बाला न्यायालय के निरीक्षक जज बी.एस. वालिया ने आज जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बाला, सब डिवीजन नारायणगढ़, बाल सुधार गृह अम्बाला शहर व केन्द्रीय कारागार अम्बाला शहर का निरीक्षण करके कैदियों व बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर जज बी.एस. वालिया ने अदालतों में चल रही न्याय प्रक्रिया की गतिविधियों की जानकारी हासिल की तथा अदालतों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यायधीश बी.एस. वालिया ने कोर्ट परिसर में बनाए गये किंडरगार्डन (क्रैच) का भी रिबन काटकर शुभारम्भ किया। यहां पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायधीश सुश्री नीरजा कुलवंत कलसन ने जस्टिस बी.एस. वालिया को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायधीश सुश्री नीरजा कुलवंत कलसन, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में न्यायाधीश एवं अम्बाला न्यायालय के निरीक्षक जज बी.एस. वालिया ने बाल सुधार गृह का भी निरीक्षण करते हुए यहां पर किशोरों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट से बाल सुधार गृह में किशोरों को दी जा रही सुविधाओं जैसे खाने पीने, रहने की व्यवस्था, लाईबै्ररी के साथ-साथ किशोरों को उपलब्ध करवाई जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होनें मैडिकल रूम, कांउसलिंग रूम, गार्द रूम, लाईब्रेरी, किचन, रसोई घर व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने किशोरों से भी बातचीत कर उनको यहां पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त को बाल सुधार गृह में डाईनिंग टेबल व किशोंरो को जो डाईट यहां पर उपलब्ध करवाई जा रही उसको और बढाने बारे चर्चा की।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं अम्बाला न्यायालय के निरीक्षक जज बी.एस. वालिया ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला शहर में महिला वार्ड में जेल पुस्तकालय व जेल परिसर में आर.ओ. का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कारागार के निरीक्षण करते हुए कैदियों व बंदियों की समस्याएं भी सुनी और उनकी समस्याओं बारे सभी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड, रसोई घर, जेल स्कूल का जायजा लिया वहीं जेल में स्थापित की गई बेकरी यूनिट का निरीक्षण करते हुए वहां तैयार होने वाले उत्पादों की गुणक्ता सहित वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैकरी यूनिट में तैयार उत्पादों के स्वाद का जायका लेते हुए यूनिट में तैयार उत्पादों की सराहना की। इस मौके पर कैदियों व बंदियों ने धुन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में गीत भी प्रस्तुत किए। उन्होंने जेल प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान न्यायधीश ने जेल के प्रबंधन व सफाई व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के उत्थान बारे यहां की जा रही गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहें ताकि बंदियों व कैदियों का आत्मविश्वास बढ़े और भविष्य में वे अच्छा नागरिक बनकर अपना जीवन-यापन कर सकें। इससे पूर्व केन्द्रीय कारागार में पहुंचने पर सैशन जज सुश्री नीरजा कुलवंत कलसन, सीजेएम डा0 सुखदा प्रीतम व जेल अधीक्षक लखबीर बराड़ ने पुष्पगुच्छ देकर न्यायाधीश का स्वागत किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान बंदियों व अन्य कैदियों से जेल में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होनें बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी वही उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत या अन्य कोई समस्या तो नहीं है इस बारे भी उनसे जाना। उन्होंने इस दौरान कैदियों व बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के बारे में मौजूद डाक्टरों से जानकारी प्राप्त की। न्यायधीश बी.एस. वालिया ने जेल प्रशासन द्वारा बंदियों व कैदियों को उपलब्ध करवाई जा रही तमाम सुविधाओं सहित यहां की गई अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया।

इस मौके पर सैशन जज सुश्री नीरजा कुलवंत कलसन ने बताया कि बंदियों व अन्य कैदियों के लिए जिला कारागार में कानूनी सरंक्षण एवं समर्थन केंद्र के माध्यम से कोई भी बंदी या अन्य कैदी अपने मामले सम्बधी कोई भी कानूनी जानकारी लेना चाहता है तो वहां पर पैनल के वकीलों द्वारा उन्हें जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।

जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ ने बताया कि जेल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा बंदियों व कैदियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और समय-समय पर गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा बंदियों व अन्य कैदियों को जो भी सुविधाएं नियमानुसार दी जानी है वह उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही है।  

इस मौके पर उनके साथ जिला सत्र न्यायाधीश सुश्री नीरजा कुलवंत कलसन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा0 सुखदा प्रीतम, जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़, पैनल अधिवक्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *