June 16, 2024

जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने नगर परिषद चुनावों के लिए टोहाना शहरी कार्यकर्ताओं की ली बैठक

0

टोहाना / 29 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने नगर परिषद टोहाना के आम चुनावों के लिए शहरी पदाधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि नगर परिषद के लिए जल्द ही चुनाव होंगे।

इन चुनावों के लिए टोहाना शहर में कमेटियों का गठन कर दिया गया है। ये कमेटियां आने वाले नगर परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के साथ-साथ उनके चुनाव प्रबंधन का जिम्मा उठाएंगी। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे नगर परिषद चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत करें। पार्टी जिन उम्मीदवारों पर भरोसा जताए, उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार ने काम किए है। सरकार द्वारा करवाए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाने के लिए काम करें। जिन लाभार्थियों के लिए योजनाएं बनाई गई है, वे उन लाभार्थियों तक उस योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। पार्टी में आम कार्यकर्ताओं को जोड़े। जजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा मान-सम्मान किया है। कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाया है। इन चुनाव में भी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत के साथ जुड़े और पार्टी उम्मीदवारों को जिताए।

इस अवसर युवा जिला अध्यक्ष अजय संधू, इनसो जिलााध्यक्ष जतिन खिलेरी, हल्का अध्यक्ष संदीप सैमन, जितेंद्र गिल, महेंद्र सोनी, मास्टर निर्मल सिंह, पूर्व एमसी देसराज बीका, बलबीर शर्मा, पवन सिंह, सुरेश सेठी, बनवारी लाल खोबड़ा, मोंटू अरोड़ा, रमेश गोयल, जोनी मेहता, तरसेम गोयल, डॉ. अमरीक, स्नेह मेहता, धर्मपाल गुप्ता, नेतराम डाबला, डॉ. मांगे खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *