May 18, 2024

जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी की दादी के निधन पर शोक प्रकट पहुंचे

0

टोहाना / 18 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला गांव पिरथला में इनसो फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी की दादी के निधन पर शौक व्यक्त करने पहुंचे। गौरतलब है कि जतिन खिलेरी के दादी बनारसी देवी 81 वर्ष की उम्र में 9 दिसम्बर को निधन हो गया था और वह लंबे समय से बीमार चल रही थी।

शोक व्यक्त करने पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि स्वर्गीय बनारसी देवी जी का चले जाना बहुत पीड़ा दायक है। परमात्मा उनको अपने चरणों मे स्थान दे और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दे। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष स. निशान सिंह, जेजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, पंकज झाझड़ा, राजेन्द्र बिल्ला, संदीप समैन, नोरंग लाल जांगड़ा, जिला प्रवक्ता कुलदीप सैनी, पवन चुघ, मोनू डागर, रमेश गोयल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *