June 16, 2024

विश्व महिला दिवस 2021 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए मांगे आवेदन

0

*आवेदन जमा करवाने के अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

झज्जर / 8 सितंबर / न्यू सुपर भारत न्यूज़ 

उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओंं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रोंं में कार्य करने वाली महिलाएं अपने आवेदन 30 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला में जमा करवा सकते हैं।  

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के अवसर पर इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, बहन शन्नों देवी अवार्ड, लाईफ टाईम अचीवर अवार्ड व सोशल वर्कर अवार्ड से उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त अवार्डस के लिए आवेदन से संबंधित नियम विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0172-2560349 पर संपर्क कर सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *