June 16, 2024

जजपा एससी सैल की बैठक संपन्न

0

फतेहाबाद / 2 अगस्त / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल ने भूना मोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जजपा के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की।
प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे संगठन को और ज्यादा प्रभावी व मजबूत बनाने के लिए नये सार्थियों को पार्टी के साथ जोड़े।

पार्टी द्वारा भविष्य में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी लक्ष्य लेकर पार्टी में नये सदस्यों को जोड़े। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जजपा की नीतियों से अवगत कराएंगे और उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। सरदार निशान सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी समय में अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन कार्यक्रमों में भी पार्टी के हर कार्यकर्ता की भूमिका तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्टी की नीतियों और गठबंधन सरकार द्वारा लोगों के हित में लिए गए फैसलों बारे जानकारी दें।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान में सभी वर्गों की भागीदारी का ख्याल रखा जाए। गठबंधन सरकार ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले और नीतियां लागू की है। इन फैसलों व नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाए। इनका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो। पार्टी के सदस्यता अभियान में इन वर्गों की सदस्यता बढ़ाई जाए।

इस मौके पर इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडियां, एससी सैल जिलाध्यक्ष सतबीर सिंह, हलका अध्यक्ष विजेंद्र साहू, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू,  टोहाना हल्का अध्यक्ष संदीप समैन,शहरी अध्यक्ष पवन चुघ,प्रदेश प्रवक्ता विकास मैहता, कैप्टन जगजीत सिंह, ईश्वर सिंह भूक्कल, मंजू बाजीगर, जतिन खिलेरी, रवि गढवाल, बनवारी लाल खोबड़ा, एडवोकेट बलविंद्र लाम्बा, डॉ. प्रकाश खोबड़ा , जितेंद्र गिल, खैराती लाल छोकरा, बिट्टू मुंजाल, भूपेंद्र कामरेड, रवि लाम्बा, संजय दहमान, देवीलाल दहमान, जेई गुरप्रीत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *