June 17, 2024

हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री को चैक भेंट किया

0

हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री को चैक भेंट

शिमला / 30 मार्च / एन एस बी न्यूज़

हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पांच लाख 51 हजार रुपये का चैक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ का आभार व्यक्त किया।

संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों और विश्वविद्यालयों में तैनात अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए अपना एक दिन का वेतन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *