May 18, 2024

नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से दिया जा रहा है विभिन्न विभागों की लगभग 600 सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ : एडीसी

0

फतेहाबाद / 18 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

सरकार ने लोगों को सेवाएं देने के लिए विभिन्न विभागों के पोर्टल बनाए हैं, उन पोर्टल के माध्यम से उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाली सेवाओं की संख्या भी बढ़ाई गई है। विभिन्न विभागों की लगभग 600 सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ ऑनलाइन दिया जा रहा है।इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने स्थानीय डीपीआरसी भवन में जिला नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम करवाया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। एडीसी डॉ. रांगी ने बताया कि आमजन को ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाली सभी सेवाएं सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ केवल ऑनलाइन तरीके से ही ले पाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाएं सेवा का अधिकार अधिनियम द्वारा निर्धारित तय समय सीमा में ही उपलब्ध करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में एवं समय की रफ्तार तकनीक के साथ है। अधिकारी और कर्मचारी का तकनीक के साथ अपडेट रहना बहुत जरूरी हैं। पोर्टल निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें अपडेशन होते रहते हैं। भविष्य में विभागों के कार्यों में ऑनलाइन प्रक्रिया बढ़ेगी और पेपरलेस कार्य ही होगा और नागरिकों को सेवाएं देने का एक मात्र जरिया ऑनलाइन माध्यम रहेगा, इसलिए अधिकारी-कर्मचारी इसमें दक्षता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सरकार ने विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से देना शुरू किया हुआ है।

कुछ कर्मचारी और अधिकारी इन पोर्टल में दक्ष नहीं है जिससे अधिकारी-कर्मचारी के साथ नागरिकों को सेवाएं लेने में दिक्कत होती थी। कर्मचारियों को दक्षता के साथ उन्हें यह बताया जाएगा कि किस विभाग की सेवा किस पोर्टल के माध्यम से मिल रही है। कर्मचारी लोगो को इस बारे जागरूक करेंगे ताकि उन्हें सेवा लेने में परेशानी ना हो।
इस अवसर पर नगर परिषद उप प्रधान सविता टुटेजा, ईओ  ऋषिकेश चौधरी, एक्सईएन अमित कौशिक, ट्रेनर शीतल चौधरी, एओ सत प्रकाश सचदेवा, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, जिला नागरिक संसाधन सूचना विभाग से सुरेश कुमार, संदीप काजला, सचिन वर्मा, मुकेश कुमार, राहुल, कमालदीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *