May 18, 2024

देवेंद्र सिंह बबली ने लोगों को दी दिवाली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं

0

टोहाना / 10 नवंबर / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने नागरिकों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रकाश व उत्साह का यह त्योहार सभी के जीवन में नई खुशियां व उमंग लेकर आएं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रदूषण रहित दिवाली पर्व को मनाएं। नागरिक घी व तेल के दीये जलाएं। उन्होंने सभी नागरिकों के स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं व बधाई दीं और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि इस दीपावली पर हम समाज में फैली बुराइयों के अंधेरे को अपने अपने स्तर पर मिटाने और सेवा का दीपक जलाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह पर्व सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। यह त्योहार हमें प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। इस त्योहार पर हम सबको अपने अपने स्तर पर काम करते हुए अपने अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना है। हम गरीबों,असहायों और ज़रूरतमंद की सेवा कर ही समाज को प्रकाशित कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं,युवाओं किसानों और व्यापारियों सहित आम नागरिकों को दीवाली की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *