May 18, 2024

कैबिनेट मंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए ग्रामीण बोले पहली बार देखा ऐसा मंत्री

0

टोहाना / 28 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली सुबह सुबह शनिवार को अधिकारियों के साथ टोहाना विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुंचे। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा। विकास कार्यो में गति व उच्च गुणवत्ता के साथ काम करने के दिए निर्देश। सुबह सुबह कैबिनेट मंत्री को अपने बीच देखकर गांव वासी हुए हैरान, लोगों ने कहा एसा मंत्री पहली बार देखा जो तड़के ही प्रशासन के साथ गांव में पहुँचा।

    विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने गांव कन्हडी, कमालवाला, बलियावाला, लोहाखेड़ा, डांगरा, बिढाई खेड़ा में विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो को निश्चित समय अवधि में पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने गांव में बनाए जा रहे कम्युनिटी सेंटर, ईलाइब्रेरी, ग्रे वॉटर मैनेजमेंट के तहत जोहड़ का निर्माण, गांव की फिरनी, पक्की गलियां व पीने के पानी की व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पूर्वक करवाने के लिए गांव के लोगों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकार के पास पैसे कोई कमी नहीं है। गांवों के विकास कार्यों में धन राशि की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकास कार्य करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा टोहाना के सभी गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां से भी लोगों द्वारा कोई समस्या या शिकायत रखी जाती है, उसका तुरंत समाधान किया जाता है।

    विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह सुबह सुबह जब अचानक गांव में पहुंचे तो ग्राम वासियों ने कहा कि पहली बार ऐसा मंत्री देखा है जो गांव में चल रहे विकास कार्यो को स्वयं आकर गुणवत्ता की जांच कर रहा है। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री की इस कार्यप्रणाली और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गांव में आज शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज गांव में कम्युनिटी सेंटर व पार्क बनवाए जा रहे हैं। गांव में युवाओं के लिए ई लाइब्रेरी बनवाई जा रही ताकि युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने ले शहर की तरफ न जाना पड़े। इस दौरान एक्सईएन देवेन्द्र सिंह, बीडीपीओ हुक्म चन्द, विनोद बबली, गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *