May 18, 2024

टोहाना के लिटिल एंगेल्स सेकंडरी स्कूल में सीबीएसई की खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0

टोहाना / 27 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

  विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भाग लेना चाहिए। खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं और खिलाडियों को खेल भावना के साथ खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं में हार-जीत होती रहती है, खिलाड़ी को हारने पर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि दुगने उत्साह के साथ आगे बढऩा चाहिए।विकास एवं पंचायत मंत्री शुक्रवार को दमकौरा रोड जवाहर नगर में लिटिल एंगेल्स सेकंडरी स्कूल में क्लस्टर लेवल के सीबीएसई 2023-24 खो-खो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में हरियाणा और हिमाचल की 25 टीमों ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री ने खिलाडिय़ों के लिए 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि खेलों के मामले में हरियाणा निरंतर आगे बढ़ रहा है,साथ ही प्रदेश के खिलाडिय़ों की अपने आप में अनूठी पहचान है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू हरियाणा की खेल,शिक्षा सहित अन्य पॉलिसी की दूसरे राज्य भी अनुशरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला फतेहाबाद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढी की बदौलत खेल परंपरा आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि खेलों को लेकर प्रदेश की मनोहर सरकार पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खेलों को बढावा देने के लिए कटिबद्ध है तथा सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। आज परिस्थितियां बदल रही हैं, जितनी शिक्षा जरूरी है,उतने ही खेल ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का युवा अपने खेल प्रतिभा के दम पर न केवल देश में अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में 40 प्रतिशत मेडल हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते हैं। हरियाणा की खेलों की नर्सरी के तौर पर देश-दुनिया में पहचान बनी है। हमारी सरकार ने पिछली सरकार के मुकाबले खिलाडिय़ों को दी जाने वाली सम्मान राशि में भारी वृद्धि की है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी युवाओं को खेलों में भाग लेने व नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और कई कारगर योजनाएं खिलाडिय़ों के लिए क्रियान्वित की है जिनकी बदौलत आज हमारे खिलाड़ी प्रदेश, देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद में कभी किसी की हार नहीं होती, अनुशासन व खेल भावना से खेलने वाले खिलाडिय़ों की हमेशा जीत होती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने वाले युवा को जीवन में सफलता जरूर मिलती है। समय के साथ धारणा बदल रही है, आज न केवल शिक्षा बल्कि खेलकूद में भी युवा अपना शानदार कॅरिअर बना सकते हैं।इस अवसर पर डॉ शिव सचदेवा, बीईओ राम रत्न, चेयरमेन करमवीर ठाकुर, स्कूल प्राचार्य ममता ठाकुर, संजय धतरवाल, गौरव भूटानी, अवनीश वालिया, मास्टर शक्ति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *