June 17, 2024

दिल्ली-चंडीगढ़ में फंसे हिमाचलियों के लिए सरकार ने की वैकल्पिक व्यवस्था

0

फंसे हिमाचलियों के लिए सरकार ने की वैकल्पिक व्यवस्था

शिमला / 29 मार्च / एन एस बी न्यूज़

देश में कोविड-19 महामारी के कारण लाॅकडाउन की स्थिति के मद्देनजर, प्रदेश सरकार ने दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन को संचालित करने का निर्णय लिया है ताकि दिल्ली एनसीआर में फंसे प्रदेश के विद्यार्थियों और अन्य लोगांे को भोजन और ठहरने की सुविधा दी जा सके।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि चंडीगढ़ में भी हिमाचल भवन में इसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। 

प्रवक्ता ने कहा कि आवश्यक जानकारी के लिए हिमाचल भवन दिल्ली में विशेष कार्यकारी अधिकारी सुशील सिंगला (98685-39423) अथवा उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन (88028-03672, 011-23711964) से सम्पर्क किया जा सकता है। हिमाचल भवन चण्डीगढ़ के प्रबन्धक अनिल कपूर (81463-13167) अथवा रिसैपशनिस्ट महेन्द्र चैहान (99888-98009, 0172-5000104, 0172-2638278) से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *