May 18, 2024

हरियाणवी संस्कृति के कायल हुए जी-20 डेलिगेशन

0

झज्जर / 04 मार्च / न्यू सुपर भारत

 एंटी करप्शन  वर्किंग ग्रुप की बैठक में भाग लेने गुरूग्राम आया हुआ जी-20 डेलिगेशन शनिवार को प्रतापगढ़ फार्म पहुचा, जहां विदेशी मेहमानों का हरियाणवी संस्कृति का प्रतीक पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अढ़ाई घंटे तक रूके विदेशी प्रतिनिधियों का शिष्टमंडल झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म से सुखद अनुभव लेकर थैक्यू हरियाणा कहते हुए वापिस लौट गया। स्मरण रहे भारत में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक के मेजबान हरियाणा को लेकर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि प्रतापगढ़ में मिले आदर सत्कार व यहां की संस्कृति से बेहद खुश नजर आए। विदेशी प्रतिनिधियों ने अपने शब्दों से फार्म पर लोगों से सम्मान व सत्कार की प्रशंसा करते हुए खुशी जताई।

जी -20 डेलिगेशन ने मोटे अनाज की स्टालों का भी लिया जायजा
जी -20 डेलिगेशन ने प्रतापगढ फार्म पर हरियाणी सभ्यता और संस्कृति को अपने अंदर सहेजे हुए पारंपरिक यंत्रों को देखा और उनके बारे में जानकारी भी ली। फार्म के परिसर में मोटे अनाज के तौर मुंगफली,बाजरा,चना,जौ,मूंग सहित अनेक मिलेटस का न केवल स्वाद चखा,साथ ही उनके फायदों से भी रूबरू हुए। इस बार चालु वर्ष को केंद्र सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मिलेटस की स्टाल पर मौजूद सभी प्रकार के मोटे अनाज की सराहना करते विदेशी मेहमान नजर आए।

पीतल की टोकनी,गिलास और पुराने बर्तनों देखकर खुश हुए मेहमान
प्रतापगढ फार्म के दौर पर आए विदेशी मेहमान हरियाणवी सभ्यता के प्रतीक पुराने बर्तनों जैसे पीतल की टोकनी,गिलास,थाली,कटोरी,चम्मच सहित अनेक बर्तनों की धरोहर को देखकर बेहद  खुश नजर आए। मेहमानों ने बर्तनों को उठाकर देखा और हरियाणवी संस्कृति की जमकर तारीफ की। विदेशी डेलिगेशन में शामिल कई देशों के प्रतिनिधियों से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले पुराने दामन,कुर्ता,घाघरी,जूती सहित अनेक परिधानों को भी पारखी नजर से देखा। विदेशी महिलाओं ने बाजरा की खिचड़ी,पीढी और चारपाई भराई और कटपूतली का आनंद लिया। इसके पश्चात गेहूं की सफाई,दूध बिलोने,हल चलाना,कू एं से पानी भी खींचा।

देसी गाय और मुर्राह नस्ल की भैंस रही आकर्षण का केंद्र
जी-20 डेलिगेशन के रूप में प्रतापगढ फार्म का दौरा करने आए विदेशी मेहमानों ने यहां देसी नस्ल की गाय और साहीवाल तथा मुर्राह नस्ल को बढावा देने की सरकार की पहल की सराहना की। फार्म पर मेहमानों ने देसी गाय और साहिवाल नस्ल की गाय को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई। इतना ही नहीं परिसर में मुर्राह नस्ल को बढ़ावा देने वाले भैंसा विराट और डॉलर की खासियत से भी रूबरू हुए।

हरियाणी गीतों पर जमकर थिरके विदेशी मेहमान
प्रतापगढ फार्म पर पहुंचे विदेशी मेहमानों ने हरियाणवी संगीत का लुत्फ उठाने के साथ -साथ हरियाणवी गीतों व संगीत पर जमकर डांस किया। बेशक उन्हें गीतों की भाषा का पता ना हो,मर संगीत की धुन पर उन्होंने जमकर डांस किया। हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीतों पर डांस करते हुए विदेशी मेहमानों ने कलाकारों की जमकर प्रशंसा भी की।

बैलगाड़ी और ऊंटों की सवारी का लिया आनंद
विदेशों में अच्छी लगजरी गाडिय़ों में सफर करने वाले विदेशी मेहमान प्रतापगढ फार्म पर  आए और उन्होंने यहां सजी- धजी बैलगाड़ी सहित ऊंटों की सवारी करते हुए हरियाणवी संस्कृति की तारीफ करते हुए तालियां बजाई। उन्होंने ऊंट की सवारी करते हुए आसपास हरियाणवी संस्कृति से रूबरू होते हुए मौजूद कलाकारों की सराहना की। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों से अच्छा व्यवहार मिला है और यह पूरा आयोजन परफेक्ट है। उन्होंने यहां मिले आतिथ्य सत्कार की भी सराहना की। विदेशी मेहमान बोले हरियाणा इज वैरी गुड , थैक्यू हरियाणा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *