June 17, 2024

नेहरू युवा केन्द्र संगठन मंडी द्वारा मंडी में “फिट इंडिया फ़्रीडम रन” का आयोजन

0

मंडी / 21 अगस्त / न्यू सुपर भारत

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रीश्री अनुराग ठाकुर ने आज “आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “फिट इंडिया फ़्रीडम रन” को सर्किट हाउस, मंडी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस अवसर पर श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 मे भाग लेने वाले सभी युवाओ को संदेश दिया कि सभी युवा स्वस्थ रहे ताकि स्वस्थ भारत की गति को पकड़ सके तथा राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो और साथ ही “फिटनस का डोज़ आधा घंटा रोज” को अपने रोज़मर्रा की ज़िंदगी मे अपनाने की गुजारिश की।

इस दौड़ में युवा मंडलो, NSS, NCC, टीम सहभागिता तथा अन्य संस्थाओं के 100 युवाओं ने भाग लिया। यह दौड़ सर्किट हाउसमंडी से सेरी मंच तक आयोजित की गई।

इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश प्रताप सिंह, नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यकर्म एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने युवाओ को भारतीय संस्कृति अपनाने पर बल दिया तथा श्री समसन मसीह, राज्य निर्देशक्, नेहरू युवा केंद्र, हिमाचल प्रदेश ने युवाओ संबोधित करते हुये कहा की जब युवा खुद फिट रहेगा तभी समाज भी फिट होगा तथा देश भी स्वस्थ रहेगा। इस कार्येकर्म मे श्री दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नेहरू युवा केंद्र संगठन, ने माननीय केंद्र मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को माँ सरस्वती का समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन ने श्री दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नेहरू युवा केंद्र संगठन, को माँ दुर्गा का समृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। यह कार्यकर्म श्री डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी की पुरी टीम भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे ।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ  के गौरवशाली पावन पर्व पर देश भर में आयोजित “आज़ादी के अमृत महोत्सव “के अंतर्गत” फिट इंडिया फ़्रीडम रन” का आयोजन 13 अगस्त 2021 से 2 अक्टूबर 2021 देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *