May 4, 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गांव कुलां के खेल मैदान में विभिन्न खेल गतिविधियों का हुआ आयोजन

0

कुलां / 31 अगस्त / न्यू सुपर भारत

नेहरू युवा केंद्र द्वारा गांव कुलां के खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करवाई गई विभिन्न खेल गतिविधियों में युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

400 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरसेवक व द्वितीय स्थान सुमित कुमार ने प्राप्त किया। इसी कड़ी में लंबी कूद में प्रथम स्थान अमन व द्वितीय स्थान शमशेर सिंह ने प्राप्त किया तथा ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रवेश व द्वितीय स्थान अंकित ने प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर कोच सागर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी स्वस्थ जीवन शैली की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए स्कूल व कॉलेज में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग ले। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रेम सिंह व अन्य युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *