May 18, 2024

धार्मिक स्थलों पर आने से जीवन में सकारात्मक भाव पैदा होता है : देवेन्द्र सिंह बबली

0

टोहाना / 31 अगस्त / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर नागरिकों के सुख समृद्धि की मनोकामना की। उन्होंने रत्ताथेह व डूल्ट में आयोजित गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश दिहाडा कार्यक्रम में आदर से माथा टेका और लंगर का आनंद लिया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने जाखल में बाबा खाटू श्याम मंदिर का उद्घाटन किया व जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने से जीवन में सकारात्मक भाव पैदा होता है। ऐसे पवित्र स्थान मन में अज्ञानता के भय को भी दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में पवित्र ऊर्जा और मन में सकारात्मक भाव सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जबसे एक समाजसेवी के रूप में लोगों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ व गुरुओं व संत महात्माओं के बीच में जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी संत महात्माओं के दर्शन करने का मौका मिलता है तो वे अवश्य जाते हैं और गुरूओं से ज्ञान प्राप्त करते हैं क्योंकि बिना गुरु के ज्ञान नहीं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे हिंदुस्तान की ऐसी पवित्र धरती है जहां बड़े-बड़े संतों ने जन्म लिया है, जिन्होंने समाज के लिए बड़े-बड़े धार्मिक व सामाजिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि टोहाना में सभी धर्मों के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सब बढ़-चढकऱ भाग लेते हैं व संतों के बताए हुए मार्ग पर चलकर भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों के प्रति समर्पित है और हम समृद्धि की ओर बढ़ते हुए एक एकता और सद्भावना की मिसाल प्रस्तुत करना चाहते हैं। हम धर्म के सभी प्रेरणास्त्रों का सम्मान करते हैं, जो समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूती से प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *