June 17, 2024

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का शहर में नागरिकों द्वारा किए गए अभिनंदन पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

0

फतेहाबाद / 25 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने फतेहाबाद शहर में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला के डेढ़ दर्जन स्थानों पर नागरिकों द्वारा किए गए अभिनंदन समारोह में आए गए गणमान्य लोगों का आर्शीवाद देने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि शहर में आयोजित हुई जन सभाओं में उमडी हाजिरी और लोगों द्वारा दिए गए प्यार व आशीर्वाद ने पार्टी को मजबूती दी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेश की गठबंधन सरकार ने जो काम किए है, उनकी बदौलत पार्टी ने मजबूती हासिल की है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हैं और लोगों के बीच रहकर उनके मुद्दे और समस्याओं को हल करवाते हैं। इसी का परिणाम है कि पार्टी में लोगों की आस्थाएं बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने जो वायदे जनता से किए थे, वह वायदे पार्टी नेतृत्व पूरा करेगा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिशा निर्देश में सरकार में शामिल पार्टी ने आमजन के हितों के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिला और शहर के नागरिकों के द्वारा किए गए अभिनंदन समारोह से पार्टी मजबूत होगी और लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान जारी रहेगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *