June 16, 2024

सीटीएम ने दिलाई अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति सत्य व निष्ठा की शपथ

0

संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति सत्य व कत्र्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाते नगराधीश कपिल शर्मा।

फतेहाबाद / 26 नवम्बर / न्यू सुपर भारत न्यूज़ :

लघु सचिवालय के प्रांगण में वीरवार को 71वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में नगराधीश कपिल शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्य निष्ठïा की शपथ दिलाई। इसके अलावा जिप सीईओ जयदीप सिंह व जिप चैयरमेन राजेश कसवां ने जिप कार्यालय के हॉल में जिप सदस्यों व अधिकारियों को भी संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की विशेषता है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं, संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक छोटा या बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हम सभी का कत्र्तव्य है। इसी प्रकार से संविधान के अनुसार कार्य करना हम सभी का परम कत्र्तव्य है। सभी अधिकारी व कर्मचारी संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का कार्य करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी संविधान दिवस पर ली गई शपथ को अपने दायित्व निर्वहन के समय सार्थक करते हुए बिना किसी भेदभाव व निष्पक्ष भाव से कार्य करें।


उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश को संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए अपने समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठïा व समता का अवसर प्रदान करता है। भारतीय संविधान समता, न्याय व समरसता का प्रतीक  है। उन्होंने कहा कि हमारी संविधान सभा  ने व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता  व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को अनुपम संविधान देशवासियों को समर्पित किया।


उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया और प्रारूप संविधान के अध्ययन के लिए राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा इस कमेटी में केआर मुंशी, एआर हैंगर, कृष्ण स्वामी सहित अन्य लोगों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया जबकि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहिब रहे। 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान को लागू किया गया, जिसको हम सभी देशवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *