June 17, 2024

छोटे छोटे बच्चों ने भी नारे लगाए और बज़ुर्गों के आशीर्वाद से जोश मिला : अनुराग

0

ऊना / 24 अगस्त / न्यू सुपर भारत

देर रात 12:45 बजे ऊना मंडल द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती एवं मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया।उसके उपरांत यात्रा का समारोप ऊना ज़िला के मेहतपुर में रात 2:30 बजे हुआ जहाँ इतनी रात को भी 350 से ज़्यादा लोगो ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।


यह यात्रा अपने आप मे ही एतिहासिक रही, जन सैलाब, जन आशीर्वाद, जन सहभागिता और जन प्रेम की यह यात्रा रही।यह यात्रा 630 किलोमीटर की रही जो चोरों लोक सभा क्षत्रों से गुजरी।
यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राम कुमार व प्रबुद्ध नेतागण उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा अद्भुत रही, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पीटरहॉफ शिमला एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर में स्वागत किया।उन्होंने कहा की देर रात सभी स्थानों पर भी सैकड़ो में लोगो ने स्वागत किया, दुकानों एवं घरों से लोगों ने निकल कर हाथ हिलाकर इस यात्रा को आशीर्वाद दिया।


छोटे छोटे बच्चों ने भी नारे लगाए और बज़ुर्गों के आशीर्वाद से जोश मिला।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग सच में दिल से मोदी मोदी कहते है, इस जन समर्थन से मोदी जी के प्रति आप सबका प्यार दिखता है।उन्होंने कहा कि जहां भी गए वहाँ बड़ी संख्या में स्वागत किया
युवा शक्ति, मंत्री शक्ति एवं बज़ुर्गों को मेरा नमन।


अनुराग ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेवारी , सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्रालय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कहा हम हाई एल्टीट्यूड सेन्टर पर काम करेंगे और हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा देंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *