May 25, 2024

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आज हुआ आगाज–भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता जो संदेश दिया है एवं सार है स्वार्थी नहीं सारथी बनो

0

अम्बाला / 2 दिसम्बर / न्यू सुपर भारत

अम्बाला शहर के स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आज रामबाग मैदान अम्बाला शहर में जिला स्तरीय गीता महोत्सव के  उपलक्ष में लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का रिबन काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, नगराधीश मुकुंद, मनदीप राणा, अनुभव अग्रवाल, संजीव गोयल टोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस प्रदर्शनी में 31 स्टालों पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ-साथ वीटा मिल्क प्लांट, संस्थाओं द्वारा लगाए गये स्टाल भी महोत्सव का आकर्षण केन्द्र रहे। इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से गीता हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें एसडीएम दर्शन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, डिप्टी डीईओ  रेणू अग्रवाल, डीआईओ हरविंदजीत सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशिकांत शर्मा,

सचिव विजय लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी, जितेन्द्र पाल शर्मा, तेजपाल, राजेश कुमार ने पूर्ण आहूति डाली। मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा श्रीमदभगवद गीता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। गीता जयंती महोत्सव के प्रथम दिन भारी संख्या मे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की जिनमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

मुख्य अतिथि असीम गोयल ने इस मौके पर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारम्भ की बधाई देते हुए कहा कि श्रीमदभगवदगीता में भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता जो संदेश दिया है एवं सार है स्वार्थी नहीं सारथी बनो, जीवन में जो भी कार्य करो वह अच्छा करो और दूसरों के लिए एवं मानवता के लिए कार्य करते हुए अपने जीवन को सफल बनाओ। उन्होने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जो रथ था वह धर्म का, सत्य का एंव कत्र्तव्य का रथ था। श्रीमदभवदगीता में धर्म व कत्र्तव्य पर बहुत कुछ लिखा हुआ है, इसका हमें जीवन में धारण करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने कुरूक्षेत्र में अर्जुन को जो उपदेश दिया था वह केवल अर्जुन के लिए नहीं है बल्कि पूरी मानवता के लिए वह संदेश है।

उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर पहले दिन यहां पर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा यहां पर भव्य आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुरूक्षेत्र की धरती का अपना महत्व है, उसी प्रकार अम्बाला की धरती का भी अपना महत्व है। धर्म, कत्र्तव्य के बीच में पूरी मानव जाति को दिए हुए उपदेश पर सारा संसार चल रहा है। कुरूक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। अम्बाला में नौरंगराय तालाब है, इसका भी अपना विशेष महत्व है। कौरवों के पास विशाल सेना थी तो उस समय भगवान श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे।

उस स्थिति में अर्जुन के सामने बड़ी चुनौती थी। अर्जुन के डर को दूर करने के लिए एवं जिस विपदा में वे थे उसको निकालने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया था। उन्होने उपस्थित सभी से गीता के एक श्लोक को भी हम सच्चे मन से जीवन आत्मसात कर लें तो अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। उन्होने इस अवसर पर यह भी कहा कि गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

गीता जयंती की आज भारत में ही नहीं कनेडा, आष्ट्रेलिया व लंदन तक धूम है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में आमजन तक गीता का संदेश पहुंचे इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के साथ-साथ जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत इस कार्य को किया जा रहा है। गीता मुनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

विधायक ने इस मौके पर यह भी कहा कि गीता में धर्म और कत्र्तव्य पर काफी कुछ लिखा हुआ है। उन्होने विद्यार्थियों को भी गीता के श्लोको को अपने जीवन में उतारने बारे कहा। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने यह भी 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अध्यात्म का सैशन आयोजन किया जायेगा जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। विद्यार्थियों के सामने जहां परीक्षा का डर होता है वहीं अभिभावकों को अपने बच्चों के कैरियर की चिंता होती है।

अध्यात्म के इस सैशन में विद्यार्थियों के मन में जो भी जिज्ञासा होगी विश्व प्रसिद्ध पंडित विजय शंकर मेहता द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जायेगा। उन्होंने एक बार फिर गीता जयंती के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की भूरि-भूरि पं्रशसा की।

स्टाल के माध्यम से लोगों ने की जानकारी प्राप्त।  
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव समारोह में प्रदर्शनी स्थल पर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान की कहानी, अभिलेखो व तस्वीरों की जुबानी, असंख्य वीर जांबाजों के बलिदान के साथ-साथ सम्बन्धित फलैक्स डिस्प्ले किये गये थे। इस प्रदर्शनी को देखने में लोगों मेें काफी रूचि देखने को मिली। बुजुर्गों के साथ-साथ युवा वर्ग इस प्रदर्शनी आकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान से जुड़ी गौरवमयी गाथाओं के इतिहास को देख रहे थे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल पर लगाये गये पोषण आहार से सम्बन्धित व्यंजन व विभाग से सम्बन्धित महत्वकांक्षी योजना की जानकारी दी जा रही थी। मुख्य अतिथि असीम गोयल ने इस स्टाल पर पोषण आहार संबधी व्यंजनों के स्वाद को भी चखा तथा जिला रैड क्रास सोसायटी के स्टाल पर जरूरतमंद लोगों के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए जरूरतमंद परिवारों को कपडे व अन्य सामान भी बांटा। यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये स्टाल पर सब इंस्पैक्टर द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने का काम किया गया।

स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, एमएसएमई, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, डीआरसीएस, शिक्षा विभाग, एनआईसी, डीआईसी, रोजगार विभाग, डीपीएम एडीसी, ब्रहम कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जिला रैडक्रास सोसायटी, वन विभाग, जिला आयुर्वेदिक विभाग, जिला बाल कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं, जिला बाल कल्याण परिषद अम्बाला द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट, वेस्ट मैटिरियल से तैयार सामान, फैशन डिजाईनिंग से सम्बन्धित सामान व वीटा द्वारा अपने उत्पाद प्रदर्शित किये गये।

इसके अलावा अन्य विभागों के स्टाल पर भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों को दी गई। प्रदर्शनी स्थल पर जहां विभिन्न विभागों की योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाए गये थे वहीं एनजीओ द्वारा भी अपने स्टालों के माध्यम से जो समाज हित में कार्य किए जा रहें है उसके बारे भी जानकारी दी गई। इस दौरान  नेत्र जांच, रक्त जांच तथा अन्य गतिविधियां भी की गई।  

प्रदर्शनी स्थल पर हयिाणावी वाद्य यंत्रों से सुसज्जित पार्टियों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगाड़ा पार्टी व बीन पार्टी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों का स्वागत करते हुए अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। आमजन इन पार्टियों के साथ सैल्फी लेते हुए दिखे और उन्होंने भी उनके साथ नृत्य करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। वहां पर उपस्थित स्कूली बच्चे भी नगाड़ा व बीन पार्टी की प्रस्तुति को देखकर काफी रोमांचित हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार भजन गायक एवं सूफी गायन कुलबीर सिंह द्वारा गीता का सार व अन्य प्रस्तुतियां दी गई। वहीं अन्य कलाकारों राधा कृष्ण नृत्य, हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित क्लासिकल डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। शिक्षा विभाग द्वारा भी विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थियों ने जिनमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल माजरी द्वारा भारत में हरियाणा (ग्रुप डांस), भारतीय पब्लिक स्क्ूल अम्बाला कैंट द्वारा सुमरिन कर ले मेरा मन (ग्रुप डांस), राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल जलबेड़ा द्वारा बता दे मेरे यार सुदामा रे (ग्रुप डांस) की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, श्रीमदभगवदगीता व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन की बेहतरीन भूमिका प्राध्यापक जितेन्द्र ने निभाई। समारोह में मुुख्य अतिथि, अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भजन गायक कुलबीर सैनी द्वारा यू-टयूब पर गीता का जो सार लिखा गया है, उसको लांच किया और कलाकार को बधाई दी।  

जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव के आयोजन को लेकर स्कूलों में श्रीमद् भगवद् गीता पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को आज मुख्य अतिथि असीम गोयल व अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम दर्शन कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने प्रमाण पर देकर उन्हे सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर नगराधीश मुकुं द, अनुभव अग्रवाल, मंदीप राणा, संजीव गोयल टोनी,  डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी, रैडक्रास सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद, जिला बागवानी अधिकारी डॉ0 विरेन्द्र पुनिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशिकांत शर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णबीर सिह, जिला मत्स्य अधिकारी रवि भाठला, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास, जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल मेहला, राकेश मक्कड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *