June 17, 2024

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने अब विदेश और भारत के किसी भी राज्य से कांगड़ा आए लोगों की लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू

0

धर्मशाला / 23 मार्च / विक्रम चंबियाल

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने अब विदेश और भारत के किसी भी राज्य से कांगड़ा आए लोगों की लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। विदेश से ही नहीं बल्कि अब भारत के अन्य राज्यों से कांगड़ा लौटे लोगों की भी जानकारी देनी होगी। सभी एसडीएम को आदेश जारी किए हैं। कल दो बजे तक लिस्ट तैयार की जाएगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, पंचायत प्रधान, सचिव और पटवारी के माध्यम से सूचना ली जा रही है।

धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि पूरे कांगड़ा वासियों की क्वारंटाइन संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन अब विदेश और भारत के किसी भी राज्य से लौटे लोगों की लिस्ट बनाने जा रहा है। लिस्ट कैटागिरी के अनुसार बनाई जाएगी। तीन कैटागिरी में बांटा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आपके आसपास विदेश या किसी अन्य राज्य से लौटा है तो उसकी जानकारी दें। साथ ही बाहर से आए लोग भी स्वयं जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *