May 18, 2024

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि पौधों को लगाने के लिये हमें खुद आगे आने की आवश्यकता

0

अम्बाला / 4 जुलाई / न्यू सुपर भारत

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जहां पौधों को लगाया जाना अति आवश्यक है, वहीं उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। पौधों को लगाने के लिये हमें खुद आगे आने की आवश्यकता है। यह अभिव्यक्ति उन्होंने सोमवार को डीएवी कॉलेज अम्बाला शहर के मैदान में पौधारोपण करने के उपरांत कही। यहां पंहुचने पर कॉलेज के प्रिंसीपल डा0 सलिल दोसांझ व अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपवन संरक्षक हैरतजीत कौर ने शिरकत की।

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन अम्बाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन व वन विभाग के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी को वन महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हमें बचपन से ही पता होता है कि पेड़ कितने जरूरी होते हैं, हरियाली कितनी जरूरी होती है। इसके बावजूद हमें स्वंय आगे आकर पौधों को लगाना है, वहीं उनका संरक्षण भी करना है। समय पर उन्हें पानी व खाद भी देनी है। ऐसा करके हम पर्यावरण को और सुदंर व स्वच्छ बना सकते हैं। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया गया है। हमें स्वंय से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करना है बल्कि इसकी जगह अन्य विकल्पों का प्रयोग करना है।

उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि जल संरक्षण के लिये भी पेड़-पौधे लगाया जाना जरूरी है। पेड़-पौधे वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने अम्बाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिये पौधों को लगाए जाने का जो कार्य किया जा रहा है, उसकी भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि हमें वर्षा के जल को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को इस विषय के दृष्टिगत लक्ष्य भी दिये गये हैं और वे उन लक्ष्यों पर कार्य भी कर रहे हैं।

उन्होंने कॉलेज प्रिंसीपल से आग्रह किया कि वे भी अपने कॉलेज के मैदान में वर्षा के पानी का संचय करने की दिशा में कार्य करें। यहां पर हारवैस्टिंग, सोखता गड्ढे व अन्य कार्यों को करें ताकि पानी का संचय हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अपने आनी वाली पीढ़ी के लिये जल का संरक्षण करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर अम्बाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि को पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर उनका अभिनंदन भी किया।

इस मौके पर उपवन संरक्षक हैरतजीत कौर, प्रिंसीपल डा0 सलिल दोसांझ, हर्बल वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान कुलवंत सिंह, अम्बाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश मक्कड़, आर.के. नरूला, सुभाष बतरा, गोपाल कृष्ण शर्मा, कृष्ण गुलाटी, किरण छिब्बर, अतुल आहूजा, नेहरू युवा केन्द्र से अर्शदीप, राकेश अग्रवाल, प्रभदीप सिंह बजाज, रविन्द्र ग्रोवर, सर्वप्रीत सिंह, गगनजोत सिंह, अश्वनी सखूजा, वनीत ढींगरा, जसबीर कम्बोज, जगजीत सिंह शिंगारी, भीमसेन भल्ला, श्रीकृष्ण सैनी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *