May 18, 2024

उपायुक्त विक्रम सिंह ने सडक़ दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में पंहुचकर की उनसे मुलाकात

0

अम्बाला / 27 दिसम्बर / न्यू सुपर भारत

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अम्बाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे हीलिंग टच अम्बाला शहर के नजदीक सोमवार तडक़े सडक़ दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में पंहुचकर, उनसे मुलाकात की और यहां उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिये कि घायल व्यक्तियों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

उपायुक्त ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में जिन पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी, उनमें से चार व्यक्तियों के शवों का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया गया है और परिजनों को एम्बूलेंस के माध्यम से उनके घर तक पंहुचाने का भी प्रबन्ध किया गया है।

इस घटना में मृत्यु का शिकार एक व्यक्ति की पहचान न हो सकने के कारण उसका शव मोर्चरी में रखा गया है। जिला प्रशासन की ओर से परिजनों को आश्वस्त किया गया कि घटना में घायल हुए व्यक्तियों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता की जायेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *