May 25, 2024

दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा

0

ऊना / 10 फरवरी / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया गया। सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार की रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस दौरान उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था ने अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया.

हिंदू नियमों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बेटी आस्था और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  शनिवार दोपहर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक गांव गोंदपुर में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। सीएम सुक्खू ने भी अर्थी को कंधा दिया.

सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर​​​​ ​समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *