June 17, 2024

पद्मश्री चरणजीत सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे डीसी संदीप कुमार

0

ऊना / 27 मार्च / राजन चब्बा

उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने आज पद्मश्री तथा पूर्व ओलंपियन चरणजीत सिंह के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान चरणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें निरंतर दवा की आवश्यकता होती है और वह बाजार जाने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्हें एक पास की जरूरत है। डीसी ने तुरंत उनके पास बनाने के निर्देश दिए और पास उनके घर पर पहुंचा दिया। 

डीसी ने कहा कि चरणजीत सिंह ने हॉकी खेल में न  सिर्फ हिमाचल बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते बने हालात में सभी बुजुर्ग जिनके परिवार के सदस्य साथ नहीं रहते हैं, उन तक जरूरी सामान पहुंचाने का जिम्मा जिला प्रशासन है। जरूरतमंद व्यक्ति मदद मांगने के लिए 01975-226040, 9882528521, 7018067907 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री चरणजीत सिंह के साथ रह रहे लोगों को मास्क भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल भी उनके साथ रहे।-0-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *