June 17, 2024

डीसी ने आश्रेय पुरोधा में बुजुर्गों के लिए फ्री फिजियोथेरेपी सेवाओं का किया शुभारंभ

0

ऊना / 30 अगस्त / न्यू सुपर भारत

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ग्राम पंचायत चड़तगढ़ में आज आश्रेय पुरोधा में फिजियोथेरेपी सेवाओं का शुभारंभ किया। डीसी ने यहां पर हवन में आहुति भी डाली और कहा कि लगभग एक माह में इस भवन के निर्माण का कार्य पूर्ण होगा, जिसके बाद वृद्धजनों के लिए अच्छी सेवाएं उपलब्ध होंगी।


उपायुक्त ने कहा कि यहां पर सभी वृद्धजनों के लिए सेवाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। आश्रेय पुरोधा काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान करने जा रहा है। फिजियोथेरेपी तथा काउंसलिंग के लिए दूरभाष नंबर 76500-76333 फोन कर बात की जा सकती है। आवश्यकतानुसार काउंसलिंग की सुविधा घर-द्वार पर जाकर भी दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आश्रेय पुरोधा परिसर लगभग 6 कनाल भूमि पर विकसित किया जा रहा है, जहां मुश्किल हालात से गुजर रहे वृद्धजनों को आश्रेय प्रदान किया जाएगा। यहां पर बुजुर्गों की सहूलियत के लिए 5 शौचालय बनाए जा रहे हैं तथा वृद्धजनों के लिए ओपीडी की सुविधा भी जल्द ही आरंभ हो जाएगी।


इस अवसर पर सुरेश ऐरी, कृष्ण देव शर्मा, प्रधान सतपाल, कृष्ण प्रताप, वतन चंद धीमान, सागर दत्त भारद्वज, राजेंद्र भारद्वाज, गेशदत्त ऐरी, अरुण कुमार ऐरी, सतीश ऐरी, राजेंद्र ऐरी व हरिपाल ऐरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *