May 2, 2025

अंबाला छावनी में खडग़ा कोर द्वारा स्वर्ण जयंती विजय वर्ष के उपलक्ष में साइकिल रैली आयोजित

0

अम्बाला / 03 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत

खरगा कोर के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में खडग़ा कोर / डीप स्ट्राइकर डिवीजन के तत्वावधान में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साईकिल रैली खड्गा कोर के स्वर्ण जयंती विजय वर्ष के उपलक्ष में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 1971 में खड्गा कोर ने पूर्वी पाकिस्तान की मुक्ति में सक्रिय रूप से भाग लिया था।  

इस साईकिल रैली अभियान को खड्गा कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आज झंडी दिखाकर रवाना किया और यह 06 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली में समाप्त होगा, जिसमें कुल 702 किमी की दूरी तय होगी।  यह साईकिल रैली पंजाब, हरियाणा और एनसीआर के कुछ हिस्सों को कवर करेगा।  

साइकिलिंग अभियान स्वर्ण जयंती विजय वर्ष के बारे में जागरूकता बढ़ाने के दोहरे उद्देश्यों को प्राप्त करेगा, जहां खड्गा कोर ने एक प्रमुख भूमिका निभाई और कोर की स्वर्ण जयंती भी है।  इस अभियान में पूरे उत्साह और जोश के साथ कुल 25 साइकिल चालक भाग ले रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *