June 16, 2024

सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं में फतेहाबाद के प्रशिक्षकों ने बाजी मारी

0

फतेहाबाद / 03 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत


अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग फतेहाबाद के प्रशिक्षकों ने दमखम दिखाया और हरियाणा को जीत दिलाई। विजेता प्रशिक्षकों के फतेहाबाद लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि अखिल भारतीय हॉकी सिविल सेवा प्रतियोगिता का आयोजन जिला कुरुक्षेत्र स्थित मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम, शाहबाद मारकंडेश्वर में गत 23 से 30 सितंबर तक आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में जिला फतेहाबाद के कनिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक जितेंद्र ढिल्लो ने हरियाणा टीम में भागीदारी की।

हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता के  क्वार्टर फाइनल में अपना दमखम दिखाते हुए राजस्थान टीम को 7 स्कोर से चित किया। इसके बाद सेमी सेंट्रल सेक्ट्रेक्ट दिल्ली की टीम को 4/2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने महालेखाकार हरियाणा चंडीगढ़ को 2/1 के स्कोर से हराते हुए जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।

उन्होंने बताया कि करनाल के कर्ण स्टेडियम में गत 28 से 30 सितंबर तक आयोजित अखिल भारतीय सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फतेहाबाद के कनिष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुंदर लाल ने 40 से 50 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *