May 24, 2024

युवक द्वारा दराट के हमला करने से घायल युवती के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

0

कांगड़ा / 22 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

पालमपुर के बस अड्डे पर एक युवक ने युवती पर दराट से कई वार किए थे। गंभीर रूप से घायल छात्रा का पीजीआई में उपचार चल रहा है। इस मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की जान पहचान होने के बाद जिस तरह से उस व्यक्ति ने हमारी प्यारी बेटी पर हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि SP को भी उन्होंने निर्देश दिए हैं। उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। CM सुक्खू ने कहा कि गिरफ्तार करना मकसद नहीं है बल्कि यह जानना जरूरी है कि इस तरह की घटनाओं को क्यों अंजाम दिया जा रहा है। इन घटनाओं के पीछे क्या सोच है इसकी तरफ बढ़ने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा की इस तरह की घटनाओं के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा और पीड़ित लड़की का सारा इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज घायल युवती के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवती के उपचार का जो भी खर्च आएगा, उसे सरकार उठाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित बनाया जाएगा और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

पालमपुर की दर्दनाक घटना से दुखी हूँ। मैं पीड़ित बिटिया के परिवार के लोगों से मिला। मैंने एसपी कांगड़ा को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केवल गिरफ्तारी हमारा उद्देश्य नहीं है। ऐसी घटनाओं को क्यों अंजाम दिया जा रहा है, उस दिशा की तरफ बढ़ने की जरूरत है। पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *