June 18, 2024

चेयरमैन सुभाष बराला ने गांव जमालपुर शेखां में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा बारे ग्रामीणों को किया जागरूक

0

टोहाना / 12 अगस्त / न्यू सुपर भारत

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव जमालपुर शेखां में जागरूकता तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने ग्रामीणों के संग तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के तहत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में राष्ट्र ध्वज लेकर गांव के हर गली, मोहल्ले व चौक चौराहों से पैदल यात्रा निकाली तथा ग्रामीणों में हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अपने देशवासियों देश की आजादी व देश पर कुर्बान हुए लाखों भारतीयों की याद दिलवाने तथा देश के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से यह राष्ट्रपर्व धूमधाम से मनाने की अपील की है।

इसी के तहत गांव जमालपुर शेखां में आज इस तिरंगा यात्रा को निकालते हुए जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों में भी तिरंगा यात्रा के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया। काफी संख्या में मकानों पर तिरंगा झंडा लगा दिखाई दिया। ग्रामीण पहले से ही इस अभियान में भाग लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगा को अवश्य फहराएं तथा शहीदों को याद करें।

इस दौरान तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष प्रवीण समैण, रिंकूमान, जगजीत हुड्डा, बलविंदर सैनी, मंडल महामंत्री जीता कन्हडी, जगतार सिंह अमानी, निशान सिंह, हरप्रीत सिंह, ईश्वर नैन, राममेहर धारसूल, पूर्व जिला पार्षद जगदीश ओड, बक्शी राम ओड, रामकिशन जांगडा, रूप सिंह सैनी, सुरेश आर्य, चेयरमैन भगवान सिंह, दर्शन सिंह, सुरेन्द्र सिंह रहनवाली, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह डांगरा, राम सिंह आंकावाली, सुरजीत सिंह डांगरा, राजेंद्र सिंह डांगरा, अमृत पाल सिंह हैदरवाला, विकास नैन, ईश्वर सिंह कन्हडी, आनंद सैनी, पालु के अलावा सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *