May 1, 2025

भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर सांसद नायब सैनी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया

0


नारायणगढ़ / 10 मई / न्यू सुपर भारत

   भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से उनके निवास पर मिल कर उनका धन्यवाद किया है। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी उन्हें शुभकामनाएं देकर आर्शीवाद दिया। इस दौरान वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन मिशन के तहत चर्चा हुई।

सांसद नायब सिंह सैनी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की हर सम्भव सहायता कर रहे है और अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई सावधानियों के बारे में भी जागरूक कर रहे है। जागरूकता और एकजूटता के साथ ही कोरोना वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त करनी है।


            सांसद नायब सैनी ने कहा कि उन्हें नवदायित्व सौंप कर पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है। उस पर वे खरा उतरेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत व पार्टी के प्रति समर्पण भावाना से काम कर उंच पद पर पहुंच सकता है। पार्टी व सरकार की नीतियों, योजनाओं तथा कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचाने के लिए काम करेगें जिससे कि पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *