May 1, 2025

भजन मंडली ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में किया जागरूक

0

टोहाना / 1 अगस्त / न्यू सुपर भारत

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए जिलावासियों को इस अभियान में बढ़-चढक़र भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दे रही है। सोमवार को बलराज सिंह व साधु राम भजन मंडली ने भजन व गीतों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। भजन मंडली ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि वह अपने अपने गांवों में सभी महिलाओं को हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे का आह्वान व जागरूक करे।

जिला के ढाणी सांचला व बुवान में विभाग की भजन मंडली ने हर घर तिरंगा को लेकर प्रचार अभियान किया। भजन मंडली ने तिरंगा को हर देशवासी का स्वाभिमान बताते हुए इस अभियान में बढ़-चढक़र भागीदारी करने की अपील की। विभागीय कलाकारों द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया जा रहा है

ताकि बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग अभियान में शामिल हों। जिला प्रशासन व जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान महिला सुपरवाइजर करमजीत कौर ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे के लिए ज्यादा से ज्यादा अपने अपने क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां खेल, शिक्षा, सेना सहित हर क्षेत्र में बढ़-चढक़र भाग ले रही है व तिरंगे की शान को बढ़ा रही है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित जानकारी व नियम बताए। उन्होंने जिला वासियों से अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *