June 16, 2024

पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पिलाई बच्चों को पोलियो ड्रोप

0

टोहाना / 27 फरवरी / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार को टोहाना के नागरिक अस्पताल में को पोलियो ड्रोप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि देश भर में आज से पल्स पोलियो और टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक व टीकाकरण से वंचित न हो।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को हरहाल में दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान को पूर्ण सफल बनाने के लिए काम करें।

एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र छूटा के नारे की ओर सभी का ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा है कि एक भी बच्चा अगर ड्रोप पिलाने से वंचित रह गया तो अभियान की सफलता संभव नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 28 फरवरी व एक मार्च को भी जारी रहेगा, जिसके तहत पहले दिन पोलियो की ड्रोप लेने से वंचित बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि 27 मार्च, 2014 को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त देश का दर्जा दिया है पर इसका मतलब यह नहीं है कि यहां पोलियो का खतरा पूरी तरह खत्म हो गया है, पोलियो की खुराक न पिलाने पर यह बीमारी फिर से पैदा हो सकती है। इसलिए हर मां-बाप की जिम्मेदारी है कि वह अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रोप जरूर पिलाएं और बच्चों का टिकाकरण जरूर करें।

महासफाई अभियान को निरंतर जारी रखते हुए कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सूथरा रखें। उन्होंने कहा कि साफ सफाई निरंतर चलने वाले प्रक्रिया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में जहां भी कूड़ा कचरा पड़ा है, उसका समूचित ढंग से उठाकर उनका निस्तारण करें और लोगों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *