June 17, 2024

अर्की मंडल द्वारा अर्की मंडल के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय की अध्यक्षता में मांगू गांव में युवा मोर्चा के सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के 200 पौधों का रोपण किया

0

अर्की / 31 जुलाई / अनीता गुप्ता

अर्की भाजयुमो द्वारा चलाये गए पौधारोपण अभियान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की मंडल द्वारा अर्की मंडल के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय की अध्यक्षता में मांगू गांव में युवा मोर्चा के सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के 200 पौधों का रोपण किया। इस पौधा रोपण अभियान में विशेष रूप से अर्की भाजयुमो अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश पुरी, युवा सचिव हरीश शर्मा, भीम शर्मा आरोग्य सेतु ऐप संयोजक, यूथ क्लब मांगू के प्रभारी व युवा मोर्चा जिला सोलन के महामंत्री सनी ठाकुर, युवा मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, संतराम ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशपाल कश्यप वरिष्ठ महामंत्री, जिला सचिव राकेश गौतम, दलीप पाल सचिव प्रदेश किसान मोर्चा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम शर्मा महामंत्री किसान मोर्चा अर्की, ओमप्रकाश सचिव किसान मोर्चा अर्की, रूपराम कार्यालय सचिव अर्की, बूथ पालक दलीप भट्टी, बलदेव भट्टी, कृष्ण भट्टी, सुरेन्द्र वर्मा, कर्म चंद भाटिया, रवीन्द्र पुरी, रत्तन चंद, राम लाल, वार्ड सदस्य सूर्य प्रकाश, मौजूद रहे। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं डॉक्टर काांत, युको बैंक मैनेजर धीरज नेगी व ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती रुपा ठाकुर जी को समानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *