June 16, 2024

हिमाचल से आप जाएंगे बेरंग, झूठे वायदों व फ्री के झांसों में नहीं आएगी जनता : मुकेश अग्रिहोत्री

0

ऊना / 8 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेहतर होगा कि भगवंत मान पंजाब प्रदेश की चिंता करें। जहां रोजाना कत्लेआम हो रहा है। फ्री के वायदों से मुकरा जा रहा है। मुकेश ने कहा कि हिमाचल से आप बेरंग जाएंगे। जहां पर झूठे वायदों व फ्री के झांसों में जनता नहीं आएगी।

शुक्रवार को ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केजरीवाल व मान बताएं कि कहां है ३०० यूनिट फ्री बिजली। क्यों कट लग रहे हैं। क्यों आऊटसोर्स कर्मी पक्के नहीं हुए। उन्होंने कहा कि महज लिफाफेबाजी, जुमलेबाजी से जनता को बरगलाया नहीं जा सकता। मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल रोल मॉडल नहीं होंगे, बल्कि हिमाचल का अपना रोल मॉडल है, जिसे दिल्ली में लागु करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हर क्षेत्र में तरक्की की है। वीरभद्र सिंह जैसे सशक्त नेतृत्व ने प्रदेश को विकास का मॉडल दिया है। वहीं समय-समय पर अन्य नेता भी अपनी समर्था अनुसार काम करके गए हैं।

मुकेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी कुछ हताश और टिकट के चाहवान नेताओं की शरणस्थली हो सकती है, लेकिन यह ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मजबूत है और भाजपा सरकार के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी है। आने वाले समय में कांग्रेस सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे फिल्ड में जुटकर काम करें। कार्यकर्ता पार्टी के आधार है और उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। मुकेश ने कहा कि जिला शिमला के गुडिया प्रकरण में भाजपा ने राजनीति की।

मशाल जसूल निकालें, लेकिन आज भी न तो जिला शिमला की गुडिया को न्याय मिला और गुडिया हेल्पलाइन बनाने वाले भाजपा के शासन में लगातार बेटियों की हत्याएं हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में एक वर्ष पहले एक मंदिर में बेटी की हत्या हुई और अब अंब में एक बच्ची की दर्दनाक हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि बेटी सुरक्षित होनी चाहिए, इसके लिए कानून व्यवस्था बनाने का काम किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खराब कानून व्यवस्था के लिए जयराम सरकार को जिम्मेदार मानती है। मुकेश ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद जयराम अति उत्साहित है और बड़े-बड़े दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जमीन पर आ जाएं। हिमाचल में उनकी सत्ता से विदाई तय है। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और जनता का राज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में भू, वन, रेत, खनन व कई तरह का माफिया सक्रिय है, जिसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *