June 17, 2024

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़ में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

0

फतेहाबाद / 6 जून / न्यू सुपर भारत

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम केवल एक पृथ्वी रही। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्थान के छात्रों ने पर्यावरण के प्रति जनमानस को जागरुक करने के लिए विभिन्न-विभिन्न प्रकार के पोस्टर तैयार किए तथा रंगोली के द्वारा पर्यावरण बचाने का सदेंश दिया।

इस अवसर पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्लोबल वार्मिं व पर्यावरण के प्रति जागरुक करना रहा। पृथ्वी का तापमान 0.18 डिग्री सेल्सियस हर दस साल में बढ़ रहा है जो के पर्यावरण के बहुत भयानक स्थिति है। इस स्थिति के बचाव के लिए हमें बहुत जल्द प्रभावी कदम जैसे कार्बन डाईऑक्साइड को कम करना और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरजिन्द्र सिंह ने पौधारोपण किया और संदेश दिया कि इंसान के जीने के लिए सभी जरुरी चीजें पर्यावरण से ही मिलती है, इसलिए जरुरी होता है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और धरती पर संतुलन बनाए रखें।

आज के इस औद्यौगिक युग में पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस दूषित पर्यावरण की वजह से कभी बैमोसमी बारिश तो कभी सुखे की स्थिति रहती है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें। इस अवसर पर प्रशिक्षण और नियुक्ति अधिकारी राजीव कुमार, सहायक प्रशिक्षण और नियुक्ति अधिकारी ईशु मोंगा, इलैक्ट्रिकल इंजी. प्रभारी मन्नुलाल, कम्पूयटर इंजी. प्रभारी गजेन्द्र सिंह, मैकेनिकल इंजी. प्रभारी बलजिन्द्र सिंह, रणबीर सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *