May 19, 2024

जिला को एनीमिया से मुक्त बनाने के लिए आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें: डीसी

0

फतेहाबाद / 4 नवंबर / न्यू सुपर भारत

उपायुक्त जगदीश शर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान सफलता केवल एक विभाग पर निर्भर नहीं करती है। उसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त अभियान के लिए भी विभाग आपसी सही तालमेल बनाकर कार्य करें।  

उपायुक्त श्री शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 से 14 नवंबर तक चलाए जाने वाले एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग को निर्देश दिए कि इस अभियान की सफलता के लिए कार्ययाजना बनाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कमजोर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करवाएं।

इसी प्रकार से उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के साथ-साथ दूध पिलाने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं के खून की जांच करवाएं। उन्होंने कि गर्भवती महिला का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। इससे नवजात बच्चा भी स्वस्थ होता है।उन्होंने कहा कि सशक्त देश व समाज के लिए वहां के निवासियों का स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए लोगों को सही खानपान की जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि इंसान में खून की कमी होती है, तो वह सही ढंग से कार्य नहीं कर पाएगास्वस्थ्य व्यक्ति ही स्वस्थ्य समाज के निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकता है।
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जिला में नागरिकों की स्वास्थ्य केंद्रों पर खून की जांच नि:शुल्क की जाएगी। इसके लिए आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान फं्रट लाईन वर्कर, छह से 59 महीने, 5 से 9 वर्ष, युवा वर्ग 10 से 19 वर्ष, डबलूआरए 18 से 49 वर्ष, गर्भवती महिला, स्तनपान करने वाली महिलाओं के खून की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं पर कैंप लगाकर की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी में भी खून की कमी मिलती है तो उसके ईलाज की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोगों को खून की कमी को पूरा करने के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्त अभियान में शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्य भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया मुक्त अभियान के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।   इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *