June 18, 2024

हिमाचल प्रदेश में करवट बदल सकता है मौसम,येलो अलर्ट जारी

0

शिमला / 17 मई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (WD) आज से अधिक सक्रिय हो गया है। उच्च पर्वतीय और मध्यम ऊंचाई पर बारिश संभव है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, सूबे के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है.

की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम 22 मई तक खराब रहने की उम्मीद है। आज और कल के लिए छह जिलों शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू, मंडी और चंबा में कुछ स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तीन शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया. नेरी (हमीरपुर) में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है.

बिलासपुर का पारा 40.1 डिग्री और ऊना में 41.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है। धोलाकुंआ का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। सुंदरनगर 37, चंबा 37.5, कांगड़ा 36.8, मंडी 36.2, बरठी 38.2 का तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *