June 18, 2024

वीर योद्घाओं की शौर्य गाथाओं पर है हमें नाज :धनखड़

0

झज्जर / 23 सितंबर / न्यू सुपर भारत

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने वीर एवं शहीदी दिवस के पावन पर्व पर गांव ढ़ाकला में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें अपने वीर योद्घाओं की गौरव गाथाओं पर नाज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में पूरा देश आजादी के 75 वें वर्ष को शहीदों के सम्मान में अमृत महोत्सव के रूप मना रहा है। श्री धनखड़ ने कहा कि जिस तरह विक्टोरिया क्रॉस रिसलदार बदलू सिंह की अस्थियां लगभग एक सदी बाद विदेशी धरती से सम्मानपूर्वक अपने वतन और पैतृक गांव लाई गई, ठीक उसी तरह एक-एक बलिदानी की गौरवगाथा पब्लिक डोमेन में लाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत राष्टï्रीय धरोहर है। शहीदों के सम्मान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। लेकिन यह सवाल एक बार जरूर मन मेंं आता है कि विक्टोरिया क्रॉस बदलू सिंह का शहीदी स्मारक बनने में एक सदी क्यों लगी। विपक्ष की सरकारों ने शहीदों की श्रेणी बना दी थी। कांग्रेस अपनी सहुलियत के अनुसार शहीदों का सम्मान करती थी। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षो मेंं हमने यह प्रथा बदल दी है, अब प्रत्येक शहीद का बराबर सम्मान हो रहा है और सभी शहीदों की गौरव गाथाएं पब्लिक डोमेन मेंं लाई जा रही हैंं।  

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ और सैनिक एवं अद्र्घ सैनिक कल्याण मंत्री औमप्रकाश यादव ने ढ़ाकला गांव स्थित ग्राम गौरव पट्ïट और शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।


  सैनिक एवं अद्र्घ सैनिक कल्याण मंत्री औमप्रकाश यादव ने ढ़ाकला गांव मेंं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि धनखड़ साहब मेंं देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। इन्होंने प्रदेश भर मेंं ग्राम गौरव पट्ïट बनवा कर शहीदों को सच्चे अर्थों मेंं श्रद्घाजंलि देने का ऐतिहासिक काम किया है। ग्राम गौरव पट्ïट पर अपने पूर्वजों का नाम देखकर युवा पीढ़ी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया क्रॉस शहीद बदलू सिंह, शहीद पंकज सिंह, शहीद धर्मवीर की गौरवगाथाओं से पूरा क्षेत्र अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों, स्वतंंत्रता सेनानियों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों को पूरा मान सम्मान दे रही है। प्रदेश सरकार में सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अलग से विभाग बनाया गया है। ढ़ाकला गांव मेंं पंहुचने पर ग्रामीणों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सैनिक एवं अद्र्घ सैनिक कल्याण मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सरोह सिहाग सहित गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *