May 18, 2024

विक्रमादित्य की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

0

शिमला / 27 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस के खिलाफ जमकर के बोली हैं। प्रतिभा सिंह ने कई बार कहा है कि काम नहीं हुए हैं काम नहीं होने की वजह से लोग परेशान हैं, कार्यकर्ता परेशान हैं।

बता दें कि यह वीडियो भाजपा ने साझा किया है और इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है : देश की जनता ने अबकी बार 400 पार का मन बना लिया है, ऐसे में मंडी से विक्रमादित्य को कांग्रेस प्रत्याशी बनाना सुक्खू की सोची समझी चाल है, इसके जरिए वो विक्रमादित्य की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *