June 17, 2024

वीरभद्र सिंह का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति, कंवर व सत्ती ने निधन पर जताया शोक

0

ऊना / 8 जुलाई / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शोक जाहिर किया है। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

कंवर व सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है तथा उन्होंने हमेशा ही हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य किया। हिमाचल प्रदेश के निर्माण में वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। केंद्र सरकार में बतौर मंत्री तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाते वीरभद्र सिंह ने राज्य के हित्त को सर्वोपरि रखा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *