सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत बिना हैलमट दोपहिया वाहन चलाने वालों को वितरित किये गये हैलमट

अम्बाला / 16 जनवरी / न्यू सुपर भारत
उपायुक्त डॉ0 प्रियंका सोनी ने सोमवार को सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत आरटीए विभाग के सौज्रय से कालका चौंक पर जिन दोपहिया वाहन चालकों ने हैल्मेट नहंी पहना हुआ था उन्हें हैलमट वितरित करने का काम भी किया। उन्होंने इस मौके पर सभी को यातायात नियमों की पालना करने बारे भी कहा। इस मौके पर उनके साथ आरटीए अम्बाला सुशील कुमार भी मौजूद रहें।
उपायुक्त डॉ0 प्रियंका सोनी ने इस मौके पर बताया कि 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे सचेत करते हुए उनकी अनुपालना करने बारे कार्य किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज जिन वाहन चालकों ने हैल्मेट नहंी पहना हुआ था उन्हें हैल्मेट उपलब्ध करवाकर जब भी वे वाहन चलाए इसका प्रयोग करें। उन्होनें कहा कि हैल्मेट का प्रयोग करके हम काफी सुरक्षित रह सकते हैं। आमतौर पर सडक़ दुघर्टना में सिर में चोट लगने के कारण सम्बधिंत व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हैल्मेट के साथ-साथ हमें अन्य यातायात सम्बधी नियमों की पालना दृढता से करनी होगी।
नियमों की पालना करके काफी हद तक सडक़ दुघर्टनाओं को रोका जा सकता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भी समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की पालना करने बारे पे्ररित करने का काम किया जाता हैं। आरटीए एवं पुलिस विभाग का मकसद चालान काटना नहीं है बल्कि नियमों की पालना करवाना हैं। हमें स्वयं नियमों की पालना करनी है तथा दूसरों को भी नियमों की पालना बारे जागरूक करना हैं।
आरटीए अम्बाला सुशील कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरू क करने का काम किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज विभाग द्वारा कालका चौंक पर कार्यक्रम के माध्यम से इस गतिविधि को करते हुए लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने भी वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य सभी से यातायात नियमों की पालना करने बारे आग्रह किया।