May 18, 2024

कोटला कलां स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

0

ऊना / 09 जुलाई / राजन चब्बा

कोटला कलां स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। ऊना ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदर हलके के तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को भी याद किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने वीरभद्र सिंह को केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि समूचे हिमाचल प्रदेश का नेता करार दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने कहा कि वीरभद्र सिंह केवल मात्र कांग्रेस के ही नेता नहीं थे, बल्कि आज विपक्षी दल भी उन्हें सर्वमान्य नेता के रूप में श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का निधन हिमाचल प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजीव कंवर, बीडीसी चेयरमैन जसपाल सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, रमेश ठाकुर, ज्ञान चंद, सुरजीत सिंह, वरूण पुरी, अभिनव कुमार, संजय शर्मा, बलदेव सिंह, दास राम, रवि बस्सी, विजय राजपूत, राघव पुरी, मार्शल सैणी, सुलिंद्र पाल, राजेंद्र , अनिल भारद्वाज, विकास सैणी, रोहित सहोड़, गुरचरण सिंह, विवेक ठाकुर, पिं्रस मक्कड़, प्रफुल बेदी, महेश आंगरा, अंकित सैणी, चांद ठाकुर, सागर, पंकज, दीपक, अशिवनी कुमारी, पंकज, गुरमीत, शमनीक पुरी, मयंक खन्ना, करन भारद्वाज, अभिषेक आनंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *