June 17, 2024

नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से डंगोह में मनाया राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस

0

ऊना / 05 दिसंबर/ राजन चब्बा – युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से विकास खंड गगरेट के गांव डंगोह सिथत साईं स्पोट्र्स क्लब में अंतर राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस मनाया गया। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक डॉ लाल सिंह जी ने दी। इस दौरान डॉ लाल सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प द्वारा प्रति वर्ष 5 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों का कार्य बड़ा ही महत्वपूर्ण है। वे अपने कार्यों से युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोडऩे के लिये प्रेरित करते हैं। वे अपने प्रयासों से उनके अंदर स्वै‘िछक भावना का विकास करते हैं जिससे वे एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार बन सके। इनके प्रयासों से समाज में फैल रही सामाजिक कुरीतियां भी दूर हो रही है तो वहीं लोगों को समय-समय पर मदद भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते स्वयंसेवकों द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करके अनिवार्य तौर पर तथा सही ढंग से मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजीव कुमार ने कहा कि स्वयंसेवक वही होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता करते हैं। वे आपात स्थिति या फिर अन्य दुर्घटनाओं के वक्त भी लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं और अस्पताल से लेकर अनाथालय तक में लोगों की मदद करते हैं। शिक्षा के प्रति और सेहत के प्रति भी जागरुकता फैलाते हैं। इसके अतिरिक्त नेहरू युवा केंद्र ऊना से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विशाल कुमार ने कोरोना महामारी के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम और बचाव बारे जागरूक करते हुए केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पूरी तरह से अनुपालना सुनिश्चित करने का आहवान किया। -000-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *