June 2, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला भाजपा द्वारा रविवार को जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में बैठक का आयोजन

0

ऊना / 20 सितम्बर / न्यू सुपर भारत न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला भाजपा द्वारा रविवार को जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव एवं ऊना जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा ने की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य एवं हिमफैड की पूर्व अध्यक्ष संतोष सैनी भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रही।

इस मौके पर महिला शक्ति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। जबकि इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कुष्ठ आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन कुष्ठ रोगियों को फल बांटे। वहीं महिला भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के आयोजन का भी संकल्प लिया। सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महिला भाजपा ने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर महिला भाजपा के जिला महामंत्री अंजना चब्बा, सुषमा ठाकुर, प्रदेश आईटी सेल सदस्य रजनी दीवान, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी कंचन रायजादा, मंडल अध्यक्ष  संयोगिता देवी, रीनाा शर्मा, निशा भुल्लर, रितु, प्रधान आशा पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी समेत महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *