May 18, 2024

जिला के विभिन्न स्थानों पर बने कंटेनमेंट जोन तो कुछ हुए सूची से बाहर

0

ऊना, 14 सितंबर / न्यू सुपर भारत न्यूज़ :

जिला की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना संदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि कोटलाकलां अप्पर के वार्ड नंबर 3 में मनमोहन सिंह के घर को, अजनोली के वार्ड नंबर 3 में रविन्द्र सूद के घर को, कोटलाकलां लोअर के वार्ड नंबर 5 में ज्योति के घर को, नंगड़ां के वार्ड नंबर 1 में बलदेव चंद के घर से दर्शना देवी के घर तक तथा शिव राम के घर से ममता के घर तक, रायपुर के वार्ड नंबर 4 में मोती लाल के घर को, भटोली के वार्ड नंबर 1 में संतोष कुमारी के घर को, नारी के वार्ड नंबर 4 में दालुंबी देवी के घर से अशोक कुमार के घर तक, मजारा के वार्ड नंबर 3 में जसविन्द्र सिंह के घर से अजमेर सिंह के घर तक, ऊना शहर के वार्ड नंबर 6 में दविन्द्र दत्त के घर को, वार्ड नंबर 9 में अंकित के घर से सुनील कौशिक के घर तक एवं वार्ड नंबर 10 स्थित बैहली मोहल्ला में सुलेखा रानी के घर को, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 8 में किरण बाला के घर से राजेश के घर तक, बसोली के वार्ड नंबर 3 में सत्या देवी के घर से अश्वनी कुमार के घर तक, अंबोटा के वार्ड नंबर 12 में शंभू के घर ओम प्रकाश के घर तक, बड़ोह के वार्ड नंबर 6 में जगदीश के झुग्गी को, नपं गगरेट के वार्ड नंबर 3 में इंदिरा नगर संपर्क सडक़ के बाईं ओर जतिन्द्र ठाकुर के घर को, मलाहत के वार्ड नंबर 1 में विजय पराशर के घर से राम सिंह के घर तक, अजोली के वार्ड नंबर 4 में संजय यादव के घर से बलेश्वर के घर तक, कोटलाकलां अप्पर के वार्ड नंबर 2 में कमलेश के घर से रघुनाथ के घर तक, अप्पर देहलां के वार्ड नंबर 8 में लाल सिंह तथा साहिल के घरों को, नंगड़ां के वार्ड नंबर 1 में सुभाष के घर को, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 7 में संतोष कुमारी के घर से तेलू राम के घर तक, ऊना शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित प्रेम नगर में अरवजोत सिंह के घर से जगमोहन के घर तक तथा आर्य नगर में मोहन लाल शर्मा के घर से अरविंद कुमार के घर तक, बडैहर के वार्ड नंबर 3 में स्वर्ण सिंह के घर से प्यारे लाल के घर तक, बरनोह के वार्ड नंबर 3 में दीपा के घर से दिलबाग सिंह के घर तक और रक्कड़ कॉलोनी में जरनैल सिंह के घर से ऋषभ अग्रवाल के घर तक के क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

यह क्षेत्र रहेंगे बफर जोन में

डीसी संदीप कुमार ने बताया कि अजनोली के वार्ड 3 में शाम स्वरूप के घर से कृष्णा देवी के घर तक, कोटलाकलां लोअर के वार्ड 5 में सुनीता देवी के घर से रवि के घर तक, नंगड़ां के वार्ड नंबर 1 में शादी राम के घर को, भटोली के वार्ड नंबर 1 में अशोक शर्मा के घर से सतिन्द्र शर्मा के घर तक, ऊना शहर के वार्ड नंबर 6 में सरोज देवी के घर से इंदिरा बेदी के घर तक एवं वार्ड नंबर 9 में सुरेश कुमार के घर से नित्य चंद शर्मा के घर तक, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 8 में ओम देव के घर को, अंबोटा के वार्ड नंबर 12 के शेष हिस्से, नपं गगरेट के वार्ड नंबर 3 के शेष हिस्से, मलाहत के वार्ड नंबर 1 में मोहित के घर को, अजोली के वार्ड नंबर 4 में भजन लाल की दुकान से शिव कुमार की दुकान तक, अप्पर देहलां के वार्ड नंबर 8 में हरपाल सिंह के घर से महिन्द्र सिंह के घर तक, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 7 में सत्या देवी के घर को, ऊना के वार्ड नंबर 1 स्थित आर्य नगर में निर्मल सैणी के घर से शामरी के घर तक और बरनोह के वार्ड नंबर 3 में रणबीर सिंह के घर से नरदेव सिंह के घर तक के क्षेत्र को बफर जोन में रखा गया है। 

यह क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर

डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि कटोहड़ कलां के वार्ड नंबर 1 में गौतम ढाबा के पीछे पड़ते स्लम ऐरिया तथा कोटलाकलां अप्पर के वार्ड नंबर 3 में बंसी लाल के घर से जगदीश मैहतो के घर तक के क्षेत्र को जिला ऊना की हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब यहां 15 सितंबर से कफ्र्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।-0-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *