May 18, 2024

ऊना में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की कथित निर्मम हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन

0

ऊना / 05 अक्तूबर / राजन चब्बा

जिला मुख्यालय ऊना पर MC पार्क ऊना में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की कथित निर्मम हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। ये विरोध प्रदर्शन जिलाप्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों लखीमपुर खीरी जिले में उत्तरप्रदेश के डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य व केन्द्रीय ग्रह राज्य मंत्री अजय राज मिश्र के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 4 किसानों की मृत्यु हो गई थी। उसी के साथ साथ कुछ लोग घायल भी हो गए थे। राणा ने बताया कि किसानों को रौंदने बाली कोई और नही बल्कि राज्य मंत्री अजय मिश्र के काफिले की गाड़ियां थी।

जिसके चलते 4 किसानों की मृत्यु हो गई व कुछ किसान घायल भी हुए। राणा ने बताया कि आज देश में अराजकता का माहौल है,गरीव की कोई सुनवाई नही है व धन्नासेठ देश पर राज कर रहे है। राणा ने बताया कि वह किसानों की निर्मम हत्या करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा करते है व इस हत्या की उच्च स्तर पर न्यायिक जांच की मांग करते है।


इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला लीगल सेल्ल अध्यक्ष वरिंदर मनकोटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कपिला, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस एडवोकेट धर्म सिंह, दविंदर वत्स,जिला कांग्रेस सचिव सुनील कुमार संजू, प्रवक्ता जिला कांग्रेस वरुण पूरी, ब्लॉक अध्यक्ष रविंदर सहोर, विवेक शर्मा, राजन जसवाल, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *