June 17, 2024

गांव सनियाना में निकाली तिरंगा यात्रा, चेयरमैन सुभाष बराला ने राष्ट्र भाव के प्रति लोगों को किया जागरूक

0

टोहाना / 10 अगस्त / न्यू सुपर भारत

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किए जा  रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव सनियाना में जागरूकता तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने मुख्य रूप के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सनियाना मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। कार्यक्रम के तहत नागरिकों ने अपने हाथों में राष्ट्र ध्वज लेकर गांव के हर गली, मोहल्ले व चौक चौराहों से पैदल यात्रा निकाली तथा ग्रामीणों में हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने अपने संदेश में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

देश की आजादी व देश पर कुर्बान हुए लाखों भारतीयों की याद दिलवाने तथा देश के प्रति सम्मान में बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से यह राष्ट्रपर्व धूमधाम से मनाने की अपील की है। इसी के तहत गांव सनियाना में बुधवार को इस तिरंगा यात्रा को निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया हैउन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगा को अवश्य फहराएं तथा शहीदों को याद करें।

इस दौरान तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश बोलान गाजूवाला, विनोद खिचड़, चन्द्रलाल सोनी, कृष्ण नैन, उमाकांत शर्मा, नवीन शर्मा, विजय शर्मा, महावीर मेला, सुंदर जांगड़ा, स. जगराज सिंह, स. हरजीत सिंह मोड़, विशनाराम, श्रवण बिश्नोई, बलवंत सिंह गाजूवाला, जयपाल मेहरा, जीतू बोस्ती, जगबीर नंबरदार, मक्खन बिश्नोई, छाजू राम, रामचंद्र पुनिया, पवन नैन, दलवीर, पवन मेहला, आत्मा राम बिश्नोई, ईश्वर सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *