June 16, 2024

बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के एक ही परिसर में मिलेंगी तमाम सुविधाएं : देवेंद्र सिंह बबली

0

टोहाना / 29 जुलाई / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र में नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक प्रकार की गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध होगी। गांवों के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले, इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा सामुदायिक केन्द्र बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक ही परिसर में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो।

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव लहरिया, जांडली कलां व बुवान में लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्रामवासियों द्वारा गांव के विकास के लिए रखी गई मांगे जैसे खेल स्टेडियम, पक्की सडक़, पीने के पानी की व्यवस्था, बस स्टैंड आदि मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक केन्द्र का एक बहुत बड़ा तोहफा मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए बनवाया जा रहा है। हमारे देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। यह मेरा सौभाग्य है कि विकास एवं पंचायत विभाग के माध्यम से गांवों के लोगों की सेवा करने का मौका मिला।

आम आदमी की जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं, उनको नागरिकों के घर द्वार तक लाने का निरन्तर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टोहाना विधानसभा क्षेत्र वासियों ने भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का कार्य किया है, उसी तरह टोहाना विधानसभा को पूरे हरियाणा प्रदेश में नंबर वन बनाना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जीरो टोलरेंस की नीति के साथ विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी विकास कार्य समयबद्घ तरीके से पूरे करवाए जाएंगे। प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गांव ढाणी सांचला में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनकी समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने ढाणी सांचला के लोगों द्वारा रखी गई विकास कार्यों की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि जनता के कार्यों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुलें है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दिशा सही सोच नई, संगठन के माध्यम से पहले भी लोगों के सहयोग से बहुत से सामाजिक कार्य किए हैं। आने वाले कुछ दिनों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। सभी लोगों ने पौधारोपण में बढ़-चढक़र भाग लेना है, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस दौरान आंखों के फ्री ऑपरेशन भी किए जाएंगे। इस बारे प्रत्येक नागरिक एक दूसरे को इसकी जानकारी दें ताकि बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि वे निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के विकास कार्य व जनसेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *